बाइक सवार कर रहे थे गांजा तस्कर पुलिस ने 2 किलो गांजा किया जब्त, 2 गिरफ्तार !

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक पथरिया थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में आरोपियों की तलाश और गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर पड़ी। बताया जा रहा है कि सामने पुलिस वाहन देखकर दोनों युवक अचानक घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे।

 

 

 

 

युवकों की संदिग्ध हरकत को देखकर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर बाइक को रोक लिया। जब दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 1 किलो 961 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान दामोदर पिता शिवलाल अहिरवार उम्र 28 वर्ष और नंदराम पिता मोहन अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नागरमऊ थाना बण्डा जिला सागर के रूप में हुई है।

 

 

 

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे इस गांजे को दूसरी जगह ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पथरिया पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हालत में मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।


By - sagar tv news
25-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.