बाघ ने फैलाई दहशत घर में सो रहे लोगों पर किया हम-ला,महिला की गई जा-न,चार पहुंचे अस्पताल

 

एक बाघ ने ऐसी दहशत फैलाई की लोगों की रातों की नींद हराम हो गयी है। दिल दहला देने वाली बात ये है की घर में सो रहे लोगों पर बाघ ने हमला बोल दिया। जिससे एक महिला की जान चली गयी जबकि करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उमरिया जिले के प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज से सामने आई। हैरानी की बात तो ये है की डेड बॉडी काफी देर तक घर में पड़ी रही और बाघ भी घर में ही मौजूद था। जिससे कोई भी पास नहीं जा सका।

 


वहीं रात में सूचना देने के बाद भी वन विभाग का अमला समय पर मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए ग्रामीणों ने रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव से मारपीट कर दी। जिन्हे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। तो वहीं महिला रेंजर मंजू वर्मा के साथ भी धक्का मुक्की की गयी।

बताया गया की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज क्षेत्र में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात हुए एक दर्दनाक हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। रात करीब 3 बजे एक बाघ घर के अंदर घुसा और सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें फूलबाई पाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं खेरवा टोला में दशईया पाल समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना रात में ही वन विभाग को दे दी गई थी। लेकिन काफी देर तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। सुबह वन अमला गांव पहुंचा तब जाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गयी जब ग्रामीणों ने रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव के साथ मारपीट कर दी। ग्रामीणों में बाघ की जमकर दहशत है।

 


मौके पर पहुंचीं कांग्रेस नेत्री और जनपद सदस्य रोशनी सिंह धुर्वे ने ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर समझाइश के बाद वन अमले को वहां से सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी रही। दूसरी तरफ पनपथा एसडीओ भूरा गायकवाड़ ने पूरे मामले पर फिलहाल ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि अभी प्राथमिकता लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति संभालना है।
फिलहाल वन विभाग मामले की जांच पड़ताल में जुटा हुआ है। हालातों पर नज़र रखी जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
24-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.