शादी में जा रहा था परिवार रास्ते में काल बनकर आया ट्रेक्टर,युवक की गई जा-न, 3 पहुंचे अस्पताल
एक परिवार मोटरसाइकिल पर सवार होकर खुसी ख़ुशी शादी समारोह में जा रहा था की उनको लेकर रास्ते से एक बुरी खबर आ गयी। ट्रेक्टर ट्रॉली के रौंदने की वजह से एक युवक की जान चली गयी। जबकि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पन्ना जिले के अमानगंज के मुख्य मार्ग से सामने आई है। जहां हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है की पन्ना-अमानगंज मुख्य मार्ग पर बराछ मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां रेत से भरी एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पीड़ित परिवार सतना जिले के गौहानी से अमानगंज के कटहरी बिलहटा गाँव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इस दर्दनाक हादसे में 20 साल के युवक कैलाश सिंह की मौके पर ही जान चली गई। वहीं एक ही परिवार के तीन अन्य लोग हसीना, तीरथ सिंह और फूला सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू की है।