Sagar- सीएम के सपनों का वृंदावन ग्राम,सागर के 7 गांव का चयन, हर घर को सरकारी योजनाओं का लाभ

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश की ग्रामीण विधानसभाओं में वृंदावन ग्राम की स्थापना की जा रही है. जिसका कामकाज तेजी से शुरू हो गया है. इस वृंदावन ग्राम में रहने वाले लोगों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा. इस पहल की शुरुआत ग्रामीण विकास को ध्यान रखकर किया गया है. सागर की 8 विधानसभा में से सागर विधानसभा छोड़कर सभी 7 विधानसभाओं में वृंदावन ग्राम का चयन कर लिया गया है.

 

 

 

जिनमें नरयावली में पड़रिया, खुरई में रोंड़ा, बीना में देहरी, बंडा में बरायठा, देवरी में खकरिया, सुरखी में मोकलपुर और रहली में ताल सेमरा को वृंदावन ग्राम के रूप में चयन किया है.इन वृंदावन ग्राम में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी शिविर और चौपाल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं का लाभ देने के लिए शासन के मापदंडों के अनुसार उनका चयन करते हैं. इसके बाद सारी औपचारिकताएं पूरा करके योजनाओं का लाभ दिलाते हैं.

 

 

 

 

इन गांवों को आत्मनिर्भर और समग्र ग्रामीण विकास के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत गौपालन, दुग्ध उत्पादन, जैविक खेती, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, चारागाह विकास और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। चयनित गांवों में गौशाला, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, पुस्तकालय, सौर स्ट्रीट लाइट, बायोगैस प्लांट, सार्वजनिक शौचालय, जल निकासी व्यवस्था, सिंचाई स्रोत और ड्रिप सिंचाई जैसीसुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही नंदन फलोद्यान, दुग्ध संग्रहण केंद्र, पोषण वाटिका और ग्रामीण पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा

 

 

 


सागर कृषि विभाग के उप संचालक राजेश त्रिपाठी ने बताया की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा है कि हर विधानसभा में एक ऐसा गांव हो, जहां शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिले. उन योजनाओं का लाभ लेकर लोग व्यक्तिगत और सामुदायिक रूप से विकास की मुख्य धारा से जुड़े. यह वृंदावन ग्राम ऐसे ग्राम होंगे, जिनसे प्रेरणा लेकर दूसरे गांव के लोग सरकारी योजनाओं के जरिए विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे.


By - sagar tv news
23-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.