खेत में बने कुएं में पहुंची मादा तेंदुआ, बाहर न निकलने से गई जान, इलाके में मचा हड़कंप

 

वन्य जीवों को लेकर लगातार कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं जिससे वन विभाग की चिंता भी बढ़ी हुई है। दरअसल आये दिन वन्य जीवों की जान जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी तरह पन्ना जिले से भी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कुएं में मादा तेंदुआ की डेड बॉडी तैरती हुई मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। घटना सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है की तेंदुए की बॉडी करीब 3 से 4 दिन पुरानी है। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी।

 

 

 

यह पूरा मामला उत्तर वन मंडल पन्ना के देवेंद्र नगर रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम बीट बृजपुर का है। जहां गहरे कुएं के अंदर मादा तेंदुए की बॉडी मिली। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है की तेंदुआ शिकार की तलाश में या रास्ता भटककर कुएं में गिर गया होगा। बाहर न निकल पाने के कारण उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है की खेत की रखवाली करने वाले चौकीदार के पिता रामदास पाल ने कुएं में तेंदुए को बॉडी देखी।

 

 

 

 

इसके बाद उन्होंने तुरंत बृजपुर बीट गार्ड बसंत लाल वर्मा को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तीन द्वारा शुरूआती जाँच में सामने आया की तेंदुए की बॉडी करीब 3 से 4 दिन पुरानी है। लंबे समय तक पानी में रहने की वजह से बॉडी फूल गयी थी।
वन विभाग की टीम तेंदुए ने कुएं से बाहर निकालते हुए डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद ही जान जाने की असल वजह समय का पता चल सकेगा। फिलहाल टीम जांच में जुटी हुई है।------


By - sagar tv news
23-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.