हूटरबाज का निकला रौब ! पुलिस ने सड़क पर उतारी अकड़, 3 हजार का चालान काटकर दी सख्त चेतावनी

 

एमपी के दतिया में सोशल मीडिया पर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। निजी कार में अवैध हूटर लगाकर सड़कों पर घूम रहे युवक का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने न सिर्फ 3 हजार रुपए का चालान काटा, बल्कि मौके पर ही कार से हूटर भी उतरवा दिया।

 

 

 

 

अब इस कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पूरा मामला दतिया शहर का है, जहां एक युवक अपनी कार में तेज आवाज वाला हूटर लगाकर शहर की सड़कों पर घूम रहा था। बताया जा रहा है कि युवक राहगीरों के बीच खुद को वीआईपी दिखाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

 

 

 

 

 

जैसे ही वीडियो दतिया पुलिस तक पहुंचा, कोतवाली थाना पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार का नंबर ट्रेस किया और आरोपी चालक अरशद पुत्र नासिर खान को गाड़ी सहित पकड़ लिया। जांच में पाया गया कि कार में लगाया गया हूटर पूरी तरह अवैध था और मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए युवक पर 3 हजार रुपए का चालान ठोका। इतना ही नहीं, मैकेनिक बुलाकर कार में लगा हूटर भी तुरंत निकलवाकर जब्त कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोग भी तमाशा देखते रहे और आरोपी का सारा रौब कुछ ही मिनटों में उतर गया।

 

 

 

 

 

कोतवाली थाना प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा ने साफ कहा कि एम्बुलेंस और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर किसी भी निजी वाहन में हूटर या सायरन लगाना गैरकानूनी है। पुलिस ने आरोपी युवक को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा ऐसी हरकत की गई तो गाड़ी जब्त करने के साथ जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी।फिलहाल दतिया पुलिस की इस कार्रवाई को VIP कल्चर पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की तत्परता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


By - sagar tv news
23-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.