सागर- किन्नरों में फिर विवाद, रानी ठाकुर के साथ हुई पि-टाई,रंगमहल के किन्नरों पर गंभीर आरोप !

 

सागर में बीते लम्बे समय से किन्नरों में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आये दिन विवाद, मारपीट और संघर्ष जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। मामले थाने तक पहुंच रहे हैं। अब ताजा वीडियो सामने आने के बाद फिर एक बार बखेड़ा खड़ा हो गया है। आरोप है की किन्नर रानी ठाकुर के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी। जिसके हैरान कर देने वाले वीडियो भी सामने आये हैं। बताया जा रहा है की इतवारी टौरी स्थित रंगमहल में रहने वाले साथी किन्नरों ने रानी ठाकुर के साथ जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जो वीडियो सामने आये हैं वह हैरान कर देने वाले हैं। इनमें देखा जा सकता है की किस तरह से पिटाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आये ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद रानी ठाकुर ने मोतीनगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

दरअसल सागर में किन्नरों के दो गुटों के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है। जो अब हिंसक रूप लेता जा रहा है। इसके पहले भी मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले किन्नर रानी ठाकुर ने किन्नर किरण नायक पर धर्मांतरण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही शहर में किन्नरों के दो गुटों के बीच लगातार तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों में पहले भी विवाद की घटनाएं हो चुकी हैं।

फिलहाल मामला सामने आने और शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। खैर सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.