Sagar- मोतीनगर चौराहे पर अर्थी रखकर बैठे लोग, बीच सड़क गोली मारने का मामला | SAGAR TV NEWS |
सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र के मच्छरयाई में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई घटना के बाद से लोगों में जमकर आक्रोश है यही वजह रही कि जब पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को डेड बॉडी सुपुर्द की और जब स्थानीय लोग अंतिम संस्कार के लिए अर्थी लेकर जा रहे थे तो मोती नगर थाने के सामने ही रखकर बैठ गए कुछ समय तक यह स्थिति बनी रही इसके बाद मोती नगर थाना प्रभारी ने नाराज लोगों से बातचीत की उनकी समस्या सुनी और फिर बताया कि जो आरोपी के नाम सामने आए हैं उनमें से पांच को राउंडअप कर लिया गया है और जिनके नाम पता चले हैं
उनकी तलाश करने के लिए टीम लगी हुई है जाम लगने वाले लोगों ने कहा कि थाना क्षेत्र में गली-गली अवैध शराब बिक रही है पुलिस को इस पर शिकंजा कसना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं होने से रोका जा सका, थाना प्रभारी ने कहा कि वह खुद इसके लिए रोज शाम को क्षेत्र में निकलते हैं पुलिस के द्वारा मर्डर के इस मामले में कार्रवाई का उचित आश्वासन मिलने के बाद जाम को हटाया गया और फिर अर्थी को अंतिम संस्कार के लिए ले गए,
चक्का जाम के दौरान युवाओं का गुस्सा भी देखने को मिला जहां कुछ युवा एक स्कूल बस के ड्राइवर को धमकाते और पीटते हुए भी नजर आ रहे हैं
बता दें कि बीती रात थाना क्षेत्र में दो पुराने दोस्तों के बीच पिछले 1 साल से चली आ रही रंजिश ने बेहद ख़तरनाक रूप ले लिया और यश सोनी ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर मयंक साहू की गोली मारकर हत्या कर दी