सागर की श्री राम सेवा समिति जो प्यासों की बुझा रही प्यास,सालों से जारी है निःशुल्क सेवा

 

कहते हैं की सबसे अच्छा काम है किसी प्यासे को पानी पिलाना, कहा जाता है की प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य मिलता है और अलग ही ख़ुशी का अनुभव होता है। कुछ इसी तरह का काम सागर में भी लम्बे समय से किया जा रहा है। इसकी बानगी हर साल देखने को मिलती है सागर के रेलवे स्टेशन पर जहां श्री राम सेवा समिति द्वारा यात्रियों को निःशुल्क पानी पिलाया जाता है वो भी पूरे उत्साह के साथ पूरे समर्पण के साथ। जहां कई संगठन और समाजसेवी लोग पहुंचते हैं। इसी तरह सागर जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता भी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। जहां उन्होंने श्रीराम सेवा समिति के सदस्यों के साथ जल सेवा की। और ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को उनके पास पहुंचकर उन तक शुद्ध शीतल जल पहुंचाया। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेभी रघु ठाकुर भी पहुंचे थे।

अपर लोक अभीयोजक दीपक पौराणिक के मुताबिक के इतनी भीषण गर्मी में मानव मात्र तक जल पहुंचाना परम सेवा है पुरुषोत्तम मास भी चल रहा है ऐसे में जल सेवा करना और इतनी भीषण गर्मी में प्रकृति का और मानव मात्र का संरक्षण विशेष पुण्य प्रदान करने वाला होता है साथ ही कहा की श्री राम सेवा समिति लगातार 20 सालों से भी ज्यादा समय से शुद्ध शीतल जल सेवा का काम निरंतर कर रही है। जिसके लिए उन्होंने इसके संयोजक विनोद तिवारी और सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया। इस तरह के काम लोगों को करते रहना चाहिए।
इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेभी रघु ठाकुर, विनोद तिवारी,अपर लोक अभियोजक दीपक पौराणिक, एडवोकेट श्री भूपेंद्र राठौर समेत अन्य लोगों की मौजूदगी रही।


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.