13 साल की बच्ची की 42 साल के अधेड़ से शादी, भाभी ने रखी ऐसी शर्त की मजबूर हो गए दादा-दादी

 

ज़रा सोचिये की हम किस दिशा में जा रहे हैं समाज किस दिशा में जा रहा है। एक 13 साल की बच्ची की 42 साल के अधेड़ उम्र के व्यक्ति से शादी कराई जा रही थी। हैरानी की बात ये है की बच्ची की भाभी ने ये शर्त रखी थी जिसकी वजह से उसके दादा दादी को मजबूरी में झुकना पड़ा और शादी के लिए हामी भरनी पड़ी। सनसनीखेज ये मामला इंदौर के राउ क्षेत्र से सामने आया है। मामले में पुलिस ने दादा दादी और दूल्हे समेत 13 लोगों पर एफआईआर की है। साथ ही जांच शुरू की गयी है।

 

 

मामले में ये बात निकलकर सामने आई की महिला बाल विकास की टीम की समझाइश के बावजूद दादा-दादी ने नाबालिग की जबरन शादी कराई। आरोप है कि नाबालिग के मना करने के बावजूद उसे प्रताड़ित किया गया। फिलहाल, प्रशासन की टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची की शादी पारिवारिक दबाव और शर्त के तहत कराई जा रही थी। महिला एवं बाल विकास विभाग की माने तो बच्ची की भाभी ने शर्त रख दी थी कि अगर उसके बेटे की शादी करनी है तो बच्ची की शादी उसके चाचा से कराई जाए। इसी शर्त को पूरा करने दादा-दादी ने नाबालिग बच्ची की शादी तय कर दी। महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश को पहले से मामले की सूचना थी। जिसके बाद फ्लाइंग स्क्वॉड टीम अलर्ट पर थी। परिजनों को लगातार समझाइश दे रही थी। आरोप है कि परिजन बच्ची को उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर ले गए। जहां दूल्हा-दुल्हन के कपड़े पहनाकर मांग भरवाई गई।

 

 

फ्लाइंग स्क्वॉड अधिकारी महेंद्र पाठक का कहना है की शादी के बाद बच्ची को ससुराल भेजने का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर दादी ने उसके साथ मारपीट भी की। ऐसी जानकारी है की पिता की जान जाने के बाद मां की दूसरी शादी हो चुकी थी। बच्ची दादा-दादी के पास रह रही थी। उम्र छिपाने के लिए फर्जी अंकसूची तैयार करने का भी आरोप है। बाल कल्याण विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जबकि शिक्षा विभाग भी अलग से जांच कर रहा है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.