Sagar- बीच सड़क पर युवक को मारी गोली, वर्चस्व की लड़ाई बनी वजह, क्षेत्र में खौफ
सागर शहर के मोती नगर थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बीच सड़क पर गोली मारकर मर्डर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है हैरान करने वाली बात यह है कि 1 साल पहले तक यह आरोपी और मृतक दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन कटर बाजी की एक घटना को लेकर इनके बीच आई दूरियां दुश्मनी में बदल गई, और इसी दुश्मनी में बीच सड़क पर खून की होली खेली गई इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि इस मर्डर के मामले में मोती नगर थाना पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,
बताया जा रहा है कि मृतक मयंक साहू अपने घर से कुछ दूरी पर युवाओं के साथ खड़ा हुआ था यहीं पर आरोपी यश सोनी पहुंचा और उनके बीच बातचीत शुरू हुई जो कहा सुनी में बदल गई और इसी दौरान यश सोनी ने अपनी जेब से देसी कट्टा निकाला और फायर कर दिया, मृतक का हाथ लगने की वजह से गोली उसके नाक के बाजू से लगकर सर के आर पार हो गई, मृतक मयंक साहू के साथ खड़े उसके साथी उसे अकेला छोड़कर ही भाग गए गली की आवाज सुनकर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया कुछ लोगों के द्वारा उसकी अस्पताल तक ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका
बताया जा रहा है कि यश ने मयंक के पास आकर काफी नजदीक से कनपटी पर गोली मारी थी। उसके साथ कुछ और बदमाश भी थे। आरोपी यश सोनी के खिलाफ पूर्व में अड़ीबाजी, लूटपाट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। उसका मृतक मयंक के साथ पुराना विवाद चल रहा था। दोनों एक ही गली के रहने वाले हैं। वर्चस्व की लड़ाई भी थी। इस मामले को यश सोनी के भाई जय सोनी की हत्या के मामले से भी जोड़ा जा रहा है। जय सोनी की हत्या एक साल पहले होली पर गणेश घाट पर की गई थी। हालांकि पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पूछताछ के बाद ही घटना की स्पष्ट वजह सामने आ सकेगी।