अंग्रेजी शराब को मैदान रखा और चला दिया रोड रोलर, 80 लाख की अवैध शराब की गई नष्ट | SAGAR TV NEWS |
80 लाख रूपये कीमत की अंग्रेजी शराब को मैदान में रखा गया इसके बाद रोड रोलर चलाकर पूरी शराब को नष्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है की एमपी के खंडवा जिले में न्यायालय के आदेश के बाद आबकारी विभाग और हरसूद थाना पुलिस ने ने संयुक्त रूप से कार्यवाई को अंजाम दिया। हरसूद न्यायालय के आदेश पर थाना परिसर के पीछे स्थित खुले मैदान में रोड रोलर चलाकर अवैध शराब का नष्टीकरण किया गया।
जानकारी मुताबिक साल 2014 से लेकर 2026 तक अलग-अलग मामलों में जब्त की गई अवैध शराब लंबे समय से थाने में रखी हुई थी। न्यायालय में प्रकरणों के निराकरण के बाद हरसूद न्यायालय के आदेश पर शराब को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। इसमें कुल 1130 पेटियां शामिल थीं। इनमें 11023.8 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब रखी गई थी। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। शराब को मैदान में रखकर रोड रोलर से पूरी तरह नष्ट किया गया ताकि उसका दोबारा उपयोग न हो सके। मौके पर हरसूद थाना पुलिस के अलावा खंडवा आबकारी विभाग की टीम भी मौजूद रही। पूरी कार्रवाई प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी हुई।
पुलिस का कहना है की जब्त शराब से जुड़े मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और 34 के साथ ही मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए थे। थाना प्रभारी राजकुमार राठौर ने बताया कि पिछले 14 सालों में जब्त हुई अवैध शराब के मामलों का न्यायालय में निराकरण होने के बाद नष्टीकरण की कार्रवाई की गई है।