किराना दुकान से मकान में भी लगी आग,लाखों का सामान हुआ ख़ाक,मुख्य मार्केट में लगी थी आग

 

 

एक किराना दुकान में अचानक से आग लग गयी। जिससे मकान भी उसकी चपेट में आ गया। आग इतनी भयंकर थी की आफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की वजह से दुकान में रखा हुआ सारा राशन, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गया। इस आगजनी में मकान और दुकान दोनों ही जल गए। जिसमें लाखों रूपये के नुक्सान की बात कही जा रही है। घटना छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। वहीं गनीमत की बात ये है की अन्य मकान आग की चपेट में आने से बच गए। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। 

 

 

बताया जा रहा है की चंदला के मेन मार्केट में किराना दुकान और उससे लगे मकान में अचानक आग लग गई। शिक्षक मुमताज बख्स के मकान से लगी किराना दुकान से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। जिसके बाद आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गयी। अगर ये और ज्यादा भड़कती तो आसपास की दुकानों और मकानों में भी आग फ़ैल सकती थी। 

 

 

 

छतरपुर CSP अरुण कुमार सोनी के मुताबिक शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने फ्रिज में विस्फोट होने की आशंका भी जताई है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल की गयी और नुक्सान का आंकलन किया जा रहा है। 

पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गयी है।------


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.