पति ने नहीं कराया मोबाइल रिचार्ज तो पत्नी ने दे दी जान, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

 

 

पति ने पत्नी के मोबाइल का रिचार्ज नहीं कराया तो पत्नी रूठ गयी। उसे इस बात का इतना ज्यादा बुरा लगा की उसने अपनी जान ही दे दी। हैरानी की बात तो ये है की युवती की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। घटना ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र से सामने आई है।
वहीं मामले में मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की ग्वालियर के घोसीपुरा क्षेत्र में रहने वाली 23 साल की सोनम रजक ने अपने कमरे में जान दे दी। उसकी शादी इसी साल 11 फरवरी को निखिल रजक के साथ हुई थी। जो शहर के एक होटल में काम करता है। पति निखिल के मुताबिक, घर में पहले से वाई-फाई लगा हुआ था। इसलिए उसने सोनम के मोबाइल का अलग से रिचार्ज नहीं कराया था। इसी बात को लेकर पत्नी नाराज थी। पति का कहना है की वह ड्यूटी पर चला गया था। शाम करीब 6 बजे उसने पत्नी का मोबाइल रिचार्ज कराकर फोन किया।

 

 

 

 

लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने परिवार वालों को सूचना दी। जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद निखिल भी घर पहुंच गया। दरवाजा न खुलने पर उसे तोड़ा गया। नज़ारा देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। सोनम ने अपनी जान दे दी थी।
घटना की सूचना मिलते ही मुरार पुलिस मौके पर पहुंची। जहां बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया की पति निखिल दहेज में अच्छी बाइक की मांग कर रहा था और इसी बात को लेकर सोनम को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।------


By - sagar tv news
22-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.