टीआई समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप, पुलिस हिरासत से आरोपी फरार! | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के उमरिया जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां लूटकांड में खरीदे गए जेवरातों का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल इंदवार थाना क्षेत्र के पलझा इलाके में कुछ दिन पहले सराफा कारोबारी से सोना-चांदी लूटने की बड़ी वारदात हुई थी। बदमाश कारोबारी से लाखों रुपए के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी।

 

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नागेश वासुदेवा और सत्यम माझी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि लूटा गया माल बंटी ताम्रकार नाम के व्यक्ति को बेचा गया था। इसके बाद पुलिस बंटी ताम्रकार तक पहुंची और उसके कब्जे से करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर इंदवार थाना लाई थी। लेकिन पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से ही फरार हो गया।

 

 

जैसे ही आरोपी के भागने की खबर सामने आई, पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी कर कई टीमों को लगाया गया है। आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी गई है। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए शहडोल जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने इंदवार थाना प्रभारी विजय पटले, सब इंस्पेक्टर सूर्यपाल सिंह और सहायक उपनिरीक्षक अमर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

 

 


By - sagar tv news
21-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.