व्यापारी को NDPS में फंसाने की धमकी देकर एक लाख वसूले,टीआई समेत तीन निलंबित ! आरोप | SAGAR TV NEWS |
एक व्यापारी को एनडीपीएस के मामले में फंसाने की धमकी देकर करीब एक लाख रूपये वसूलने जैसे गंभीर आरोप के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की गयी है एसपी ने थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पूरा मामला पन्ना जिले का है। जहां व्यापारी को एनडीपीएस में फंसाने की धमकी का आरोप थाना प्रभारी को महंगा पड़ गया एसपी निवेदिता नायडू ने जाँच के बाद कार्यवाई की। मामला मड़ला थाने का है।
बताया गया की रीवा निवासी व्यापारी मोहनलाल सोनी ने पुलिसकर्मियों पर एनडीपीएस मामले में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपए वसूलने का गंभीर आरोप लगाया। शिकायत के बाद एसपी निवेदिता नायडू ने जांच पन्ना एसडीओपी को सौपी। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी ने थाना प्रभारी, एक एएसआई और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया। मड़ला थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आने के बाद सुर्ख़ियों में है।
वहीं एसपी निवेदिता नायडू की निष्पक्ष कार्यवाही भी लोगों में जन चर्चा बनती जा रही है। रीवा के तिरहती निवासी व्यापारी मोहनलाल सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी की बीते 14 मई को खजुराहो जाते समय पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी की जांच के दौरान गांजा होने का दावा किया और एनडीपीएस एक्ट में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि इसी दबाव में उनसे दो बार में फोन-पे के जरिए 95 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए गए। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने जांच कर कार्रवाई की और थाना प्रभारी रचना पटेल, एएसआई रज्जाक खान साथ ही आरक्षक रामशरण को निलंबित कर दिया।
गौरतलब है की कुछ दिन पहले भी एक रिटायर्ड डीएसपी से बदतमीजी का मामला सामने आया था। जहां वाहन चेकिंग के दौरान रिटायर्ड डीएसपी और मंडला थाना प्रभारी समेत पुलिस कर्मियों का उनसे विवाद हुआ था। अब ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।