वायरल गर्ल मोनालीसा ने पिता पर फर्जी जन्म प्रमाण बनाने के लगाए आरोप, बोली मैं बालिग़ हूं !
प्रयागराज कुम्भ मेले में एक युवती काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में आई थी अपनी खूबसूरत आँखों की वजह से वायरल हुई मोनालीसा अब एक बार फिर से चर्चाओं में है। उसने इंदौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए कहा की वह बालिग़ है। उसने अपने पिता पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने के आरोप भी लगाए हैं। अपने पति फरमान खान के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले को चुनौती देते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ पहुंची है।
खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालीसा सोशल मीडिया से चर्चाओं में आई थी। जिसके बाद उसे फिल्म का ऑफर भी मिला था। और फिल्म की शूटिंग के दौरान उसकी मुलाकात यूपी के बागपत निवासी फरमान खान से हुई दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद 11 मार्च 2026 को दोनों ने तिरुवनंतपुरम स्थित अरूमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की। लेकिन बवाल तब मचा जब उसके पिता ने महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी नाबालिग है फरमान खान उसे बहला-फुसलाकर ले गया जहां अपहरण कर शादी की है। शिकायत के बाद पुलिस ने फरमान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
अब इस मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल वायरल गर्ल मोनालीसा की ओर से अधिवक्ता बीएल नागर ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसमें मध्य प्रदेश शासन, डीजीपी मध्य प्रदेश, डीजीपी केरल और युवती के पिता को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में दावा किया गया की युवती की वास्तविक जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है। इसी आधार पर उसके आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बने हुए हैं। वहीं आरोप है की 1 जनवरी 2009 की जन्मतिथि वाला प्रमाण पत्र गलत तरीके से तैयार किया गया। मांग की गई है कि सक्षम अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। वास्तविक जन्म प्रमाण पत्र सामने लाया जाए और मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।------