Sagar -चलते ट्रक में लगी भीषण आग ! ड्राइवर ने बचाई जान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

 

सागर जिले के मालथौन में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे-44 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आमों से भरे एक चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ट्रक का केबिन धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक तिरुपति से दिल्ली जा रहा मालवाहक ट्रक बुधवार तड़के करीब 6 बजे मालथौन थाना क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक को ट्रक के केबिन से धुआं निकलता दिखाई दिया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही ट्रक में आग की तेज लपटें उठने लगीं।

 

 

 

 

स्थिति गंभीर होते देख चालक समीर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे रोका और जान बचाने के लिए ट्रक से कूद गया। देखते ही देखते आग ने ट्रक के अगले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। बारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि ट्रक में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। अगर आग ट्रक के पूरे हिस्से में फैल जाती, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सड़क पर ट्रैफिक कम था, जिससे कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। वहीं घटनास्थल के पास मौजूद टोल प्लाजा पर आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं होने की बात भी सामने आई है। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रक में भरे आमों की कैरेट बाहर निकाली गईं, तब जाकर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।


By - sagar tv news
20-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.