पानी की तलाश में भटककर गांव तक पहुंचा तेंदुआ, लेकिन फिर अचानक आई बुरी खबर | SAGAR TV NEWS |

 

इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी की वजह से सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी परेशान हैं। इसी तरह एक दुखद खबर सामने आई है। जहां पानी की तलाश में भटकते हुए एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। जिसके बाद उसकी कुएं में गिरने से जान चली गयी।

 

सूचना के बाद मौके पर पहुंचा वन विभाग का अमला जांच पड़ताल में जुट गया है। मामला एमपी के शहडोल जिले का है इस घटना से सिर्फ वन विभाग की टीम ही हैरान नहीं है बल्कि लोग भी सकते में हैं क्योंकि हाल ही में हाथ के हमले में एक व्यक्ति की जान चली गयी थी वहीं अब तेंदुए की जान जाने से लोगों की चिंताएं बड़ी हुई है। क्योंकि जान जाने से पहले तेंदुआ इलाके में घूमता हुआ देखा गया था।

 

 

बताया जा रहा है की भीषण गर्मी और जंगलों में लगातार घटते जलस्रोतों की वजह से जंगली जानवर अब रिहायशी इलाकों का रुख करने लगे हैं। दक्षिण वन मंडल के मझगवा बीट अंतर्गत अहिरगमा रेंज क्षेत्र में एक तेंदुआ जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। उसके गांव के आसपास घूमने से दहशत फ़ैल गई।

 

ग्रामीणों ने तेंदुए का बकायदा वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की निगरानी शुरू की गई। तकरीबन 24 घंटे तक टीम तेंदुए पर नजर बनाए हुए थी। लेकिन इसके बाद भी तेंदुए के अचानक कुएं में गिरने से उसकी जान चली गयी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तेंदुए की बॉडी को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई करते हुए पीएम के लिए भेजा।
घटना सामने आने के बाद वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

 

 


By - sagar tv news
19-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.