बजरंग दल वालों ने घेरा पुलिस थाना, किया हनुमान चालीसा पाठ, लापता युवती को ढूंढने की मांग

 

बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुलिस थाने का घेराव करने पहुँच गए। वहां पर उन्होंने बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बजरंग दल के सदस्यों ने तब तक प्रदर्शन किया जब तक की उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिल गया। दरअसल यह पूरा मामला नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र की एक लापता युवती का है। जो करीब डेढ़ महीने से गायब है।

 

 

 

 

बीते दो दिन पहले बड़ी संख्या में बजरंग दल के सदस्य गाडरवारा थाने में पहुंचे और हनुमान चालीसा पाठ के साथ ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस से अनुरोध किया कि लापता युवती को जल्द ढूंढकर लाया जाए। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए जमकर नारेबाजी की।

 

 

 

 

वहीं ज्ञापन में आरोप लगाया की बसुरिया निवासी एक युवती बीते 4 अप्रैल को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन उसके बाद से वह लापता है। संगठन ने मामले को लव जिहाद से जोड़ते हुए बैरागढ़ निवासी एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर युवती की जल्द ही बरामदगी नहीं हुई तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।

 

 

 


मामले में गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान का कहना है की मामले को जांच में लेते हुए कार्यवाई की जा रही है। कुछ इनपुट पुलिस को मिले हैं जल्द ही सफलता हासिल की जायेगी।------


By - sagar tv news
19-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.