2 बच्चों की माँ कुएं में मिली, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप, प्रताड़ना की भी बात
एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जान जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। उसकी डेड बॉडी कुएं में पड़ी मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर बड़े और गंभीर आरोप लगाते हुए मर्डर की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। घटना उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सेमरिया गांव की है। मृतिका की पहचान कंचन यादव के रूप में हुई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मर्डर कर बॉडी कुएं में फेंकने जैसे आरोप लगाए। उनका कहना है की शादी के बाद से ही कंचन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसकी शिकायत पहले भी नौरोजाबाद थाने में की गई थी।
जानकारी के मुताबिक कंचन यादव की शादी साल 2019 में सेमरिया गांव में हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा कंचन को प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का कहना है कि दहेज और घरेलू विवाद को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। इस संबंध में पूर्व में नौरोजाबाद थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन फिर भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। उनका ये भी आरोप है की मर्डर के बाद बॉडी को कुएं में फेंका गया। ताकि इसे घटना का रूप दिया जा सके।
मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जान जाने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। परिजनों के आरोपों के आधार पर सभी बिंदुओं पर पड़ताल शुरू की गई है।