सागर में 20 दिन में नया बाजार में एक ही दुकान दूसरी बार चोरी, व्यापारियों में दहशत, CCTV आया सामने

 

सागर में लगातार चोरी की वारदात सामने आने के बाद अब व्यापारियों में दहशत बनी हुई है। हैरानी की बात ये है की कोतवाली थाना क्षेत्र में महज 20 दिन बाद फिर उसी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें पहले भी चोरी की गयी थी। इस बार अज्ञात चोर तकरीबन डेढ़ लाख रूपये कीमत का सामान ले उड़े। थाना अंतर्गत नया बाजार में हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। बताया जा रहा है की पान मसाला दुकान को निशाने बनाते हुए चोरों ने शटर का ताला तोड़ने के बाद चपत लगाई और चम्पत हो गए। घटना के बाद से अन्य व्यापारियों में दहशत बनी हुई है।

 

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक नया बाजार स्थित कार्तिक पान मसाला दुकान में देर रात अज्ञात चोर पहुंचे। उन्होंने पहले शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर घुसे और दुकान में रखा महंगे पान मसालों के अलावा अन्य सामान समेटकर ले गए। आरोपियों ने अपने चेहरे तौलिये से ढंके हुए थे। जिससे उनका चेहरा साफ़ दिखाई नहीं दे रहा है। जब दुकान संचालक दीपक वाधवानी मौके पर पहुंचे तो हैरान रह गए। उनकी दुकान में बीते महीने 27 अप्रैल को भी चोरी हुई थी। लेकिन तब दुकान के कैमरे बंद थे। घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की गई थी। लेकिन अब तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका।

 

 

 

 

यह दूसरी घटना है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें चोर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। लेकिन चोरों के चेहरे ढंके हुए थे। जिस तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया उससे ऐसा प्रतीत होता है की चोरों ने पहले दुकान की रेकी की थी। घटना के बाद पीड़ित दुकान संचालक ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
जिस पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।------


By - sagar tv news
19-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.