आरक्षक की साथी पुलिसकर्मी के घर पार्टी में गई जा न, कनपटी में ल गी गो ली और फिर!

 

मध्यप्रदेश के रीवा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक आरक्षक अपने साथी पुलिसकर्मी के घर पार्टी में गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी कनपटी में गोली लगी मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक आरक्षक की पहचान राकेश पटेल के रूप में हुई है, जो मैहर जिले के रामनगर थाना में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि रविवार को राकेश अपने घर रीवा आया हुआ था। देर रात वह समान थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने साथी पुलिसकर्मी राकेश मिश्रा के घर पार्टी में शामिल होने गया था।

इसी दौरान अचानक गोली चलने की सूचना मिली। गंभीर हालत में आरक्षक को संजय गांधी अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली आरक्षक की कनपटी में लगी थी, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली आखिर चली कैसे? क्या यह हादसा है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी हुई है?

रीवा पुलिस अधीक्षक गुरु शरण सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। घटनास्थल से सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पार्टी में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं घटना के बाद मृतक आरक्षक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पार्टी के दौरान ऐसा क्या हुआ कि एक जवान पुलिसकर्मी की जान चली गई? क्या यह महज हादसा है या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा? पुलिस की जांच के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ पाएगा।


By - sagar tv news
18-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.