VIP कल्चर को केंद्रीय मंत्री ने कहा अलविदा ! बस, ट्रेन और ई-रिक्शा से किया सफर

 

एमपी के सागर संभाग के टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भारत सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार इन दिनों अपनी सादगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मंत्री ने VIP कल्चर को पूरी तरह छोड़ते हुए बस, ट्रेन और ई-रिक्शा जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ईंधन बचाओ” और “गो ग्रीन” संदेश को जमीन पर उतारते हुए डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आम लोगों के बीच रहकर यात्रा करने की मिसाल पेश की। छतरपुर में आयोजित एक बैठक में शामिल होने के लिए उन्होंने सरकारी काफिले और लग्जरी वाहनों को छोड़ ट्रेन से सफर किया।

 

 

 

 

टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर वे बिल्कुल सामान्य यात्री की तरह पहुंचे और आम यात्रियों के बीच बैठकर यात्रा की। बैठक के बाद वे अधिकारियों के साथ सामान्य वाहन से नौगांव पहुंचे और फिर ट्रेन से वापस टीकमगढ़ लौटे।

सबसे खास बात तब देखने को मिली जब स्टेशन पहुंचते ही मंत्री ने अपने लिए तैनात सरकारी काफिले को वापस भेज दिया और बिना किसी सुरक्षा घेरे के स्टेशन के बाहर से ई-रिक्शा लेकर घर रवाना हो गए। रास्ते में लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि एक केंद्रीय मंत्री किराए के ई-रिक्शा में सफर कर रहा है।

 

 

 

 

 

यहीं नहीं, मंत्री जी शहर में आने-जाने के लिए ई-बाइक का भी उपयोग कर रहे हैं। वे खुद बाजार जाकर अपने काम कर रहे हैं और आम नागरिकों से सीधे संवाद भी कर रहे हैं।

डॉ. वीरेंद्र कुमार का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी सादगी और पर्यावरण संरक्षण के संदेश की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


By - sagar tv news
18-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.