बस स्टैंड से नाबालिग का अपहरण, गन्दा काम करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार
एमपी के सागर संभाग के छतरपुर शहर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। बस स्टैंड क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक गंदा काम किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता बस स्टैंड स्थित मुसाफिरखाने में मौजूद थी, तभी तीन युवक उसे अपने साथ ले गए और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।
सुबह पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची, जहां उसने पूरी आपबीती पुलिस को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गंदा काम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 8 विशेष टीमें गठित की गईं। बस स्टैंड, मुसाफिरखाना और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही होटल और अन्य संभावित ठिकानों पर भी जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़िता सटई थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
वह एक परिचित युवक के साथ घर से निकली थी, लेकिन वह युवक उसे बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो शायद इस तरह की शर्मनाक घटना नहीं होती।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।