Sagar- देवास ब्लास्ट के बाद सागर में अलर्ट पर प्रशासन, अधिकारियों ने किया पटाखा दुकानों की जाँच

 

देवास जिले की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद सागर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एहतियात के तौर पर जिले की पटाखा दुकानों और भंडारण गोदामों की सघन जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को मोतीनगर थाना क्षेत्र में अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन, सीएसपी ललित कश्यप और मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह अपनी टीम के साथ मोतीनगर क्षेत्र स्थित पटाखा दुकानों और गोदामों पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भंडारण कीक्षमता, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, लाइसेंस और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। टीम ने सभी पटाखा दुकान और गोदाम संचालकों को विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए।

 

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम परिसरों में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने और सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह क्रियाशील रखने को कहा। इसके अलावा अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित करने के लिए सुरक्षा गार्ड की तैनाती करने और आवक-जावक की प्रविष्टि रजिस्टर में नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े इस विषय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
17-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.