बुलडोजर का ताबड़तोड़ एक्शन,किसी की एक नहीं सुनी, 130 अतिक्रमण का सफाया | SAGAR TV NEWS |

 

जब बाज़ार में बुलडोजर पहुंचा तो लोगों की धड़कनें अचानक से बढ़ गई। प्रशासन की टीम ने मौके पर किसी की भी एक बात न सुनते हुए पंजा चलवाना शुरू किया और एक के बाद एक कार्यवाई की गयी। इस दौरान दुकान संचालक प्रशासन से हाथ जोड़कर गुहार करते रहे कई मिन्नतें की लेकिन फिर भी कुछ नहीं हो सका। एमपी के खंडवा जिले में प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा और 130 अतिक्रमण हटा दिए गए। कई बार बहस की स्थिति भी बनी लेकिन कार्यवाई को नहीं रोका गया। इस दौरान दुकानदारों में रोष देखने को मिला। इस कार्यवाई में मकान, दुकानें और बाउंड्रीबाल शामिल हैं।

 

 

बताया गया की खंडवा में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। बड़ा बम चौक, शिवाजी चौक और खानसा वली क्षेत्र के अलावा शहर के कई इलाकों में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। बड़ा बम चौक स्थित वैशाली जी मार्ट पर कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक सन्नी चावला ने प्रशासन से भावुक अपील की, बावजूद इसके कार्रवाई जारी रही। इस दौरान ताबड़तोड़ 130 अतिक्रमण हटाए गए। इनमें मकान, दुकानें और अतिक्रमण कर बनाई गई बाउंड्री वॉल भी शामिल हैं जिन्हे तोड़ दिया गया। वहीं इसके अलावा घंटाघर चौक पर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई। दो दिन पहले यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद अब ठेले और फेरी वालों को वहां खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है।

 

प्रशासन का साफ़ कहना है की शहर को साफ और व्यवस्थित रखने यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 


By - sagar tv news
17-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.