Sagar- समस्याओं को लेकर कांग्रेस का मशाल जुलूस, पार्टी को मजबूत करने में जुटे पूर्व मंत्री

 

सागर जिले के देवरी क्षेत्र में आमजन की बढ़ती समस्याओं को लेकर फिर एक बार कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चौराहा से गांधी स्मारक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कई मांगों को उठाया। इस मशाल जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

 


वहीं इससे पहले देवरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व मंत्री हर्ष यादव के मार्गदर्शन और विधानसभा प्रभारी रतनचन्द्र जैन की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें देवरी विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं ने शामिल होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने साथ ही जनहित के मुद्दों को लेकर चर्चा की।

 

 

 

बताया गया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करना और क्षेत्र की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को आगामी समय में और ज्यादा सशक्त बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसके अलावा जुआ-सट्टा, अवैध मादक पदार्थ,किसानों की समस्याएं, बिजली संकट समेत अन्य समस्याओं को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।-


By - sagar tv news
17-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.