Sagar- नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, सरकार को लिया आड़े हाथों

 

नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से विद्यार्थियों के भविष्य से हुए खिलवाड़ को लेकर सागर में कांग्रेस का एक बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। जहां नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से मशाल जुलूस निकाला। जिसकी शुरुआत चकराघाट से की गयी थी। जो तीन बत्ती से होते हुए कटरा जामा मस्जिद के पास जाकर ख़त्म हुआ। इस दौरान पोस्टर और फ्लेक्स में विद्यार्थियों के भविष्य से हुए खिलवाड़, नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के खिलाफ कांग्रेसी अपने हाथों में फ्लेक्स लेकर चल रहे थे। इसके अलावा जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

 

 


बताया गया की कांग्रेस का यह मशाल जुलूस नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से विद्यार्थियों के भविष्य से हुए खिलवाड़ को लेकर निकाला गया था। इस दौरान बताया की युवाओं के भविष्य को बचाने और सरकार को चेताने को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर ज्यादातर कांग्रेसी काले कपड़े पहने हुए थे।

जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर चकराघाट से कांग्रेस ने विशाल मशाल जुलूस निकाला।
इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताते हुए कहा की बच्चों का भविष्य ख़राब हो रहा है। माता-पिता अपनी पूरी संपत्ति न्योछावर कर बच्चों को पढ़ाते हैं लेकिन पेपर लीक होने से बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की आखिर हर बार पेपर लीक क्यों होता है ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाई क्यों नहीं की जाती।

 

 

 


वहीं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया की परीक्षा के दौरान जब बच्चों की चेकिंग की जाती है तो बहुत कठोर रुख अपनाया जाता है लेकिन रसूखदार लोगों को पेपर आसानी से उपलब्ध करा दिया जाता है। उन्होंने कहा की बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।------


By - sagar tv news
17-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.