Sagar- प्रेमिका के शादी में आने से नहीं बल्कि इस वजह से टूटी शादी, दुल्हन के पिता ने बताई पूरी सच्चाई !

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र बीते 12 मई को एक शादी समारोह में जयमाला से पहले अचानक बवाल हो गया। ख़ुशी-ख़ुशी हो रही शादी में कुछ ऐसा हुआ की बारात उठने से पहले ही शादी टूट गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष थाने पहुँच गया। कहा गया था की दूल्हे की कथित प्रेमिका के पहुँचने से शादी टूटी है। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। खुद दुल्हन के पिता मीडिया के सामने आये और उन्होंने इस बात को साफ़ नकार दिया। उन्होंने कहा की ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। किसी लड़की के आने से शादी नहीं टूटी, बल्कि अन्य कारणों की वजह से ये रिश्ता तोड़ना पड़ा। मंडप में कोई भी अन्य लड़की नहीं आई थी।

 

 

 

 

बता दें की बीते 12 मई को सागर के बालाजी धाम के पास कन्हैया वाटिका में एक शादी समारोह चल रहा था। जहां अचानक शादी टूट गई। वधु पक्ष वालों ने शादी से इनकार कर दिया। उस समय चर्चाएं हुई की शादी के मंडप में अतिशय कॉलोनी निवासी युवक हर्ष सोनी की प्रेमिका के आने से हड़कंप मचा और शादी तोड़नी पड़ी। वहीं अब दुल्हन के पिता प्रेमनारायण सोनी ने कहा की ऐसी अफवाहें उड़ाईं जा रहीं हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।

 

 

 

 

उन्होंने मीडिया से कहा की कुछ व्यक्तिगत कारणों से यह शादी का रिश्ता तोड़ा गया था। शादी के मंडप में किसी लड़की का आना गलत है। मीडिया को जानकारी कहाँ से लगी पता नहीं। मीडिया में चल रही ख़बरों को अफवाह बताया। बताया गया की दोनों पक्षों ने आपस में बैठक की और आपसी लेन-देन को स्टांप पर लिखकर मोतीनगर थाने में जाकर सुलझा लिया। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। साथ ही दोनों तरफ से दिए गए नगद रूपये और जेवर भी वापिस कर दिए गए।

 

 

 

 

 

गौरतलब है की मोतीनगर थाना क्षेत्र के अतिशय कॉलोनी निवासी हर्ष सोनी की शादी बीना के आगासौद निवासी प्रियंका सोनी के साथ 12 मई को होनी थी। बालाजी मंदिर के पास गार्डन में दुल्हन पक्ष पहुंचा था। टीका-तिलक की रस्में हो चुकी थीं। बारात की तैयारी थी। तभी अचानक शादी टूट गयी थी। तब कहा गया था की युवक की कथित प्रेमिका अचानक गार्डन पहुंची, जिसने युवक पर प्रेम संबंध छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया। हंगामे के बाद शादी टूट गयी थी। इसके बाद दुल्हन पक्ष मोतीनगर थाने पहुंचा था। अब वधु के पिता ने मीडिया के सामने ये खुलासा किया।------


By - sagar tv news
17-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.