पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध, कांग्रेस बोली यही हाल रहा तो पैदल चलने की नौबत आ जाएगी !

 

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच अब मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हो गयी है जिसको लेकर अब कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के बाद कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां राजधानी भोपाल में महिला कांग्रेस ने धक्का मार्च निकाला। इसके अलावा पेट्रोल पंप पर 5 रूपये का पेट्रोल डलवाकर विरोध जताया गया।

दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के बाद मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दामों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी की गई हैं। नई दरें लागू हो गयी है जिससे लोगों की जेबों पर असर पड़ा है। इसी को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में भोपाल के न्यू मार्केट स्थित मेजर नानके पेट्रोल पंप पहुंचकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर बढ़ी हुई कीमतों को लेकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता पर बढ़ती महंगाई के असर का मुद्दा उठाते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की। जमकर नारेबाजी की गई। नानके पेट्रोल पंप पर आयोजित इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और 50 रुपए का साढ़े चार सो ग्राम पेट्रोल डलवाकर विरोध किया।
प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के मुताबिक सरकार के अच्छे दिनों का हाल यह है कि आज लोगों को गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के बजाय उसे धक्का लगाना पड़ रहा है। अगर इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं तो आने वाले समय में लोगों को बैलगाड़ी और फिर पैदल चलने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने कहा की आज सबकी एक ही मांग है कि महंगाई कम होना चाहिए, पेट्रोल-डीजल की जो दरें बढ़ाई गई है वह कम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कच्चा तेल की कीमतें कम थी तब भी सरकार ने महंगाई कम नहीं की। अगर सरकार टैक्स कम कर दे तो महंगाई की मार कम हो जाएगी। इसके अलावा कहा की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।-


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.