हीट स्ट्रोक ने एक युवती की जा-न ले ली, गर्मी से आया चक्कर तो गिरी सिर के बल, फिर नहीं उठी
इन दिनों झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। आसमान से आग बरस रही हो। भीषण गर्मी और लू का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच प्रचंड गर्मी की वजह से एक युवती की जान चली गयी। जिसके बाद शादी की खुशियों में मातम छा गया। अचानक हुई इस घटना के बाद से परिजन बदहवास हैं। युवती को गर्मी की वजह से चलती बाइक पर चक्कर आ गए थे। जिससे वह सीधे सिर के बल गिरी और दम निकल गया। बताया जा रहा है एमपी के पन्ना जिले में 21 साल की नेहा आदिवासी की जान चली गई। नेहा अपने पति राहुल के साथ मामा के घर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। जहां रास्ते में पाण्डवन के पास वह हादसे के शिकार हो गयी। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण नेहा को चलती बाइक पर अचानक तेज चक्कर आ गया। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर सिर के बल जा गिरी। गंभीर हालत में उसे पहले अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल पन्ना ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतिका के ससुर ने बताया की तेज गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक और सिर में गंभीर चोट आई घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में कोहराम मच गया। वही डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दोपहर में सफर से बचें, सिर ढंककर रखें और पानी पीते रहें। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गर्मी में लापरवाही के प्रति एक गंभीर चेतावनी है।