मंदिरों में चोरी करने वाला अन्तर्राज्जीय चोर गिरोह गिरफ्तार,5 लाख का माल बरामद | SAGAR TV NEWS |

 

सूने मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले अन्तर्राज्जीय चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जहाँ महाराष्ट्र के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाई एमपी की बालाघाट जिले की पुलिस ने की है। जिनके पास से 5 लाख रूपये कीमत का माल भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है की जिले में लगातार मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। चोर सूने और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों को निशाना बनाते थे। बालाघाट पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि 2 नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

 


बताया गया की पिछले एक महीने से थाना लांजी, हट्टा, नवेगांव और कोतवाली क्षेत्र के मंदिरों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। चोर देर रात सुनसान और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों के ताले तोड़कर चांदी के मुकुट, छत्र, दान पेटी की नकदी और पीतल के घंटे चोरी कर रहे थे। लगातार घटनाओं से लोगों में आक्रोश पनप रहा था। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में 5 टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों पर नजर रखी और लगातार पूछताछ की।

 

इसी बीच मिली मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। जहां पूछताछ में आरोपियों ने बालाघाट जिले के कई मंदिरों में चोरी करना कबूल किया। आरोपी पहले मंदिरों की रेकी करते थे और फिर रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम देते थे। सभी आरोपी महाराष्ट्र के थाना रावनवाड़ी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जिनमें राहुल बिसेन, विशाल राहंगडाले और लक्की सावनकर शामिल हैं। जबकि दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 चांदी के मुकुट, 8 चांदी के छत्र, 2 चांदी की आंखें, चांदी के कुण्डल, दान पेटियों की नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लोहे की रॉड जब्त की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए है।

 

 


By - sagar tv news
16-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.