वेयर हाउस में अनाज की जगह अवैध पटाखे का भंडारण, फैक्टरी में विस्फोट से गई थी जानें
बीते दिन एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की वजह से करीब पांच लोगों की दुखद जान चली गयी थी। वहीं कई लोग घायल हुए थे। अब इस मामले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया। खुद पुलिस नज़ारा देखकर दंग रह गयी। जहां एक सरकारी अनुबंध वाले वेयर हाउस से बड़ी संख्या में अवैध रूप से पटाखे और उससे जुड़ी सामग्री बरामद की गयी है। यह पूरा मामला एमपी के देवास जिले का है जहां वेयर हाउस में अनाज की जगह पटाखा सामग्री का भंडारण मिला है।
दरअसल देवास जिले की जिस पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ उससे कुछ ही दूरी पर कलमा गांव स्थित वेयर हाउस में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से पटाखों और उनसे जुड़ी सामग्री का भंडारण किया गया था। बताया गया की एक वेयर हाउस में पटाखा सामग्री रखी गई थी। जबकि दूसरे वेयर हाउस में मजदूरों के रहने की व्यवस्था की गई थी। मौके पर बिहार के कई मजदूर मिले हैं। जो पटाखा फैक्ट्री में कार्यरत बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ नाबालिग मजदूर भी शामिल है। विस्फोट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
अनाज भंडारण के लिए बने वेयर हाउस में पटाखा सामग्री रखने और मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसी जानकारी है की तय सीमा से कई गुना विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी है। फिलहाल प्रशासन ने अवैध भंडारण वाले वेयरहाउस को सील कर दिया है और उसमें रखे बारूद को पानी डालकर नष्ट किया। घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।------