ट्रोल-डीजल फिर महंगा! 3 रुपए बढ़े दाम, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला | SAGAR TV NEWS |

 

मध्य प्रदेश की जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। राजधानी भोपाल में अब पेट्रोल की कीमत 106 रुपए 52 पैसे से बढ़कर 109 रुपए 82 पैसे प्रति लीटर हो गई है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल 115 रुपए 86 पैसे से बढ़कर 119 रुपए 14 पैसे प्रति लीटर बिकेगा। डीजल की बात करें तो पहले इसकी कीमत 91 रुपए 89 पैसे थी, जो अब बढ़कर 94 रुपए 98 पैसे प्रति लीटर हो गई है।

 

 

प्रदेश में पहले से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें देश के कई राज्यों की तुलना में ज्यादा हैं। ऐसे में इस नई बढ़ोतरी ने आम आदमी, किसानों और मध्यम वर्ग की चिंता और बढ़ा दी है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि इसकी भूमिका उसी दिन तैयार हो गई थी, जब प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने की बात कही थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आने वाले समय में सरकार यह भी कह सकती है कि रात में जागो और दिन में सो जाओ ताकि पेट्रोल-डीजल बचे।

 

 

पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी की नौटंकी अभी और देखने को मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि पहले ही महंगाई दर 8.3 प्रतिशत बढ़ चुकी है और अब हालात और खराब होंगे। वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ाना तय था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए कीमतें नहीं बढ़ाई गईं। मुकेश नायक ने कहा कि एक तरफ दूध के दाम बढ़े हैं तो दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। इससे मिडिल क्लास, लोअर मिडिल क्लास और किसानों की कमर टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

 

 


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.