गर्भवती पत्नी इंतजार करती रह गई,सालगिरह पर पति समेत दोस्त की आई बुरी खबर, दोनों नहीं बच सके

 

खुशियों के बीच एक ऐसी ह्रदय विदारक खबर सामने आई है जिसने लोगों को झखझोर कर रख दिया। पत्नी आठ महीने की गर्भवती है 15 मई शुक्रवार को शादी की सालगिरह थी। खुशियां दस्तक देने वाली थी की अचानक युवक की जान चली गयी हैरानी की बात ये है की उसके दोस्त ने भी एक साथ ही दम तोड़ा। दिल दहला देने वाला मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ के चंदौर चौकी अंतर्गत सामने आई है। जहां दो दोस्तों की सड़क हादसे में जान चली गयी। वहीं एक अन्य युवक अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहा है। फिलहाल पुलिस जाँच में जुटी है की ये हादसा है या फिर घटना।

 

 

पन्ना जिले के अजयगढ़ से सामने आये इस मामले से लोग हैरान रह गए। बताया गया की देर रात चंदौरा चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। मजदूरी कर घर लौट रहे तीन दोस्त, विजय, रज्जू और हेतराम हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल ले जाते समय रज्जू और हेतराम ने दम तोड़ दिया। जबकि विजय को पन्ना से रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।

 


इस घटना का सबसे मार्मिक पहलू मृतक हेतराम से जुड़ा है। 15 मई को उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। घर में खुशियों ला माहौल था। हेतराम की पत्नी 8 महीने की गर्भवती है लेकिन अचानक सब बिखर गया। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह हादसा बाइक फिसलने से हुआ या किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मारी है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे बरौली गांव को सन्न कर दिया है।

 

 


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.