CM SHIVRAAJ ने घर पर ही बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो की दवा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के रजत जयंती वर्ष की शुरुआत बच्चों को घर पर ही पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर की। इसके साथ ही 1 करोड़ 14 लाख बच्चों को पोलिया की दवा पिलाने का राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री निवास से हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, स्वास्थ्य आयुक्त डॉक्टर संजय गोयल, प्रबंध संचालक स्वास्थ्य मिशन छवि भारद्वाज, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संतोष शुक्ला उपस्थित थे। यह पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का रजत जयंती वर्ष है।

बता दे की मध्य प्रदेश में रविवार 31 जनवरी को जन्म से 5 साल तक के 1 करोड़ 14 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाना शुरू किया गया। पहले दिन पोलियो की दवा बूथ स्तर पर पिलाई जाने के निर्देश दिए गए थे । इसके बाद दो दिन तक हेल्थ वर्कर घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंडों पर भी टीम तैनात की जाएगी।

पहले 17 जनवरी को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान रखा गया था। इसी बीच कोरोना टीकाकरण शुरू होने के कारण इसे टाल दिया गया था। पिछले साल 19 जनवरी को भी यह अभियान प्रदेश में चलाया गया था। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भारत के कुछ पड़ोसी देशों में पल्स पोलियो के मरीज अभी भी मिल रहे हैं।

 


By - Sagar Tv News
31-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.