महेंद्र सागर तालाब बदहाल ! गंदगी और सड़ांध से लोग परेशान, जिम्मेदार बेखबर | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के छतरपुर जिले के बक्सवाहा नगर का प्रमुख जल स्रोत और पहचान माना जाने वाला महेंद्र सागर तालाब इन दिनों बदहाली की तस्वीर बन चुका है। तालाब के चारों ओर फैली गंदगी, कचरे के ढेर और सड़ांध से स्थानीय लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि तालाब का उपयोग करने पहुंचे लोगों को पहले खुद गंदगी हटानी पड़ रही है, तब कहीं जाकर वे पानी का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को साफ पानी और स्वच्छ वातावरण की जरूरत है, वहीं महेंद्र सागर तालाब की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। तालाब के घाटों पर फैला कचरा और दूषित पानी अब लोगों की सेहत के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब के आसपास बदबू और गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

 

 

नागरिकों ने नगर परिषद और जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण तालाब की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान और साफ-सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ बक्सवाहा में इन दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। “स्वच्छता में बक्सवाहा नंबर वन” जैसे नारे अब केवल दीवारों और होर्डिंग्स तक सीमित दिखाई दे रहे हैं।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते तालाब की सफाई और संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में हालात और भयावह हो सकते हैं। नगर की पहचान माने जाने वाले इस तालाब की बदहाली अब प्रशासनिक व्यवस्थाओं और स्वच्छता अभियान पर भी सवाल खड़े कर रही है। वहीं इस मामले में प्रभारी सीएमओ सुनील केवट और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय दुबे ने भी तालाब की सफाई और उचित व्यवस्था की जरूरत बताई है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।

 

 


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.