लंबे काफिले के साथ पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष, बना चर्चा का विषय, फिर दिया जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीजल-पेट्रोल के संकट को लेकर अपील की थी। जिसका अब असर भी देखने को मिल रहा है। पीएम समेत एमपी में भी सीएम के अलावा कई कई मंत्रियों ने काफिला घटा दिया है लेकिन महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव लम्बे काफिले के साथ छतरपुर पहुंची। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। दअरसल मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव के छतरपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। वहीं लंबे काफिले को लेकर भी चर्चा का माहौल रहा। इस पर उन्होंने कहा की पीएम मोदी का संदेश जनता तक पहुंचाना जरूरी है।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान रेखा यादव बोलीं की जब कोई व्यक्ति अपने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करता है तो लोगों में खुशी होना स्वाभाविक है। उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे परिवार का कोई बच्चा अच्छे अंकों से पास होता है या अच्छी नौकरी हासिल करता है तो पूरे परिवार को गर्व होता है। उसी तरह क्षेत्र के लोग भी अपनी खुशी स्वागत के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं। वहीं काफिले को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा की वह लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने का संदेश दे रही हैं खुद भी इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और राष्ट्रहित में दिए गए संदेशों का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।------