Sagar- जंगल गई महिलाओं की पिटाई,वन विभाग पर गंभीर आरोप, किया अपमानजनक व्यवहार

 

सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने गयी महिलाओं के साथ पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने ठाणे पहुंचकर पुलिस से इस बात की शिकायत की है। साथ ही वन विभाग की टीम पर पिटाई और जातिगत टिप्पणी करते हुए गाली-गलौच के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्यवाई की बात कही है।

 

 

 

बताया जा रहा है की गौरझामर थाना अंतर्गत तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं और मजदूरों के साथ वन विभाग कर्मचारियों द्वारा कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया। जिसके बाद पीड़ितों ने गौरझामर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। बरकोटी गांव निवासी माया अहिरवार के मुताबिक वह गांव की करीब 10 से 15 महिलाएं और पुरुष जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे। तेंदूपत्ता तोड़कर लौटते समय चोपड़ा के पास वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें रोका और 4000 हजार रुपयों को मांग करने लगे। पीड़ितों का आरोप है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपांकर सिंह,

 

 

 

 

साजिया खान और सूरज जाटव उन्हें जबरन वन विभाग कार्यालय गौरझामर ले गए। जहां अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई। महिलाओं का ये भी ने आरोप है की उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया साथ ही डराने-धमकाने की कोशिश की गई। लोगों का कहना है की गरीब मजदूर जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। लेकिन वन विभाग के कुछ कर्मचारी तेंदूपत्ता ठेकेदारों के कहने पर ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ितों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं गौरझामर थाना पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।------


By - sagar tv news
15-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.