देशी फिटनेस स्टार का दीवाना अमेरिकी इन्फ्लुएंसर,वादे के मुताबिक आया भारत, ग्वालियर में हुई मुलाकात

 

एक देशी फिटनेस स्टार जिसका दीवाना खुद एक अमेरिका का इन्फ्लुएंसर हो गया। दीवानगी भी ऐसी वैसी नहीं बल्कि इस कदर की सोशल मीडिया पर काफी मशहूर इन्फ्लुएंसर एशटन हॉल खुद एमपी के उस गांव में युवक से मिलने आ गए। जी हाँ योगेंद्र कुशवाह से मिलने अमेरिकी फिटनेस स्टार एशटन हॉल ग्वालियर पहुंचे।
दरअसल चंबल अंचल के छोटे से गांव परसोटा का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाओं में है। वजह है 21 साल के युवक योगेंद्र कुशवाह, जो देशी अंदाज़ में फिटनेस के वीडियो बनाते हैं। मुरैना जिले के बामोर क्षेत्र निवासी योगेंद्र कुशवाह पेशे से पोस्टमैन हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियो बनाना शुरू किया। योगेंद्र अमेरिकन फिटनेस स्टार एशटन हॉल की स्टाइल से काफी प्रभावित थे। एशटन अपने मॉर्निंग रूटीन और फिटनेस लाइफस्टाइल को अलग अंदाज में पेश करते हैं। इसी तरीके को अपनाकर योगेंद्र ने गांव और देसी स्टाइल में वीडियो बनाना शुरू किया। खाट, खेत, गांव की गलियां और साधारण मोबाइल कैमरे से शूट किए गए योगेंद्र के वीडियो धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। जो अमेरिका तक पहुंच गए। जब ये वीडियो एशटन हॉल के पास पहुंचे तो उन्हें ये तरीका काफी पसंद आया उन्होंने इंस्टाग्राम रील शेयर की साथ कमेंट करते हुए कहा कि अगर वीडियो पर पहले 5 लाख और फिर 15 लाख लाइक्स आते हैं। तो वे भारत आकर योगेंद्र से मुलाकात करेंगे। वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसे लाखों लोगों ने देखा। जिसके बाद खुद एशटन हॉल अब भारत पहुंचे और योगेंद्र से मुलाकात की। पहले ग्वालियर में रुके इसके बाद योगेंद्र के साथ कार से जौरा और मुरैना क्षेत्र के गांवों तक पहुंचे। दोनों ने अपनी मुलाकात और सफर के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए, जिन्हें हजारों लोग पसंद कर रहे हैं।
अब इस युवा की चर्चा जोरों पर हो रही है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हो गया है।-


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.