फ़िल्मी स्टाइल में घर में घुसे चोरों ने की लाखों की चोरी,जेवर और नगदी उड़ाए,70 लाख की चोरी !

 

कुछ चोर फ़िल्मी स्टाइल में घर में घुसे और लाखों रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम देकर मिनिटों में चम्पत हो गए। बताया जा रहा है की मौके से लाखों रूपये कीमत के जेवर और दो लाख रूपये की नगदी चोरी हुई है। राजधानी भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र के राजौरा फ़ार्म से सामने आई यह घटना CCTV कैमरे में भी कैद हुई है। इस चोरी की घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। जो की CCTV फुटेज में भी देखा जा सकता है। एक चोर बाहर निगरानी कर रहा था। दो गेट के पास पहरा दे रहे थे वहीं बाकी अंदर चोरी कर रहे थे।

 

 

मैगजीन का प्रकाशन करने वाले राजौरा फ़ार्म निवासी पीड़ित नरेंद्र सिंह जब रात के समय घर लौटे तो नज़ारा देखकर हैरान रह गए। घर का सामन बिखरा पड़ा था। वहीं अलमारी में रखे हुए जेवर और नगदी भी गायब थी। पीड़ित परिवार के मुताबिक जेवरों की कीमत 70 लाख है वहीं पुलिस ने तकरीबन 15 लाख रुपए के जेवर दर्ज किए हैं। और 2 लाख रुपए नकद भी चोरी होना बताया गया। सामने आये CCTV फुटेज में 5 बदमाश नजर आ रहे हैं। फुटेज देखकर समझ आ रहा है की बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। दरअसल एक आरोपी बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। तो दो बदमाश गेट के पास पहरा देते रहे। बाकी आरोपी घर के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे।

 

 

शिकायत के बाद पुलिस का कहना है की आरोपी खजूरी कलां बायपास की तरफ फरार हो गए। यह पूरी घटना रविवार रात करीब 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
अवधपुरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।

 

 


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.