तेरा तुझको अर्पण अभियान से लौट रही चेहरे की मुस्कान, डेढ़ करोड़ के लौटाए 571 मोबाइल

 


एक बड़े ही मश्हूर भजन की लाइनें हैं की तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मोरा, कुछ इसी तर्ज पर पुलिस का एक अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस लोगपों की चेहरों की रौनक भी लौटा रही है। जी हाँ इसी को लेकर पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रूपये कीमत के 571 फोन ऐसे लोगों को लौटाए हैं जो गुम या चोरी हो गए थे। जिसके बाद लोगों की ख़ुशी देखते ही बन रही थी।
तेरा तुझको अर्पण अभियान एमपी के ग्वालियर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। जहां साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से दो महीने में 571 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपए बताई जा रही है।

बताया जा रहा है की ग्वालियर की साइबर पुलिस को लगातार CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद एडिशनल एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर साइबर सेल की टीम को मोबाइल ट्रेस करने की जिम्मेदारी सौंपी। साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से 571 मोबाइल गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को दिए। जिसमें सरकारी शिक्षक सपना श्रीवास्तव भी शामिल हैं। उनका मोबाइल जनगणना ड्यूटी के दौरान गुम हो गया था। डिजिटल जनगणना का काम प्रभावित हो रहा था। लेकिन मोबाइल वापस मिलते ही उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
इसके अलावा पुलिस ने उन जागरूक नागरिकों को भी सम्मानित किया। जिन्होंने लावारिस मोबाइल साइबर सेल में जमा कराए। एडिशनल एसपी ने साइबर सेल टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 5 जागरूक नागरिकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मान कर पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

गौरतलब है की इससे पहले भी पुलिस ने लाखों करोड़ों रूपये कीमत के कई फोन ढूंढकर सम्बंधित लोगों को वापिस किये हैं।-


By - sagar tv news
14-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.