सागर कलेक्टर ने 3 शिक्षकों को दिया नोटिस, जनगणना कार्य में लापरवाही पर, एक दिन में मांगा जवाब

 

सागर जिले में जनगणना महाअभियान 2027 के तहत चल रहे मकान गणना कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने कार्य में शिथिलता और अनुपस्थित रहने पर तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार मकान गणना कार्य के दौरान संबंधित शिक्षकों द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं किया गया। साथ ही समय-सीमा के भीतर कार्य प्रगति नहीं देने और ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने संबंधित शिक्षकों से एक दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है उनमें रघुराज गौड़, शिक्षक प्राथमिक शाला जुझारपुरा तहसील बांदरी, नीलेश कुमार जैन, माध्यमिक शिक्षक मॉडल उमावि बंडा और बलराम शाक्य, शिक्षक प्राथमिक शाला बेलाखेड़ा तहसील बांदरी शामिल हैं।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए एचएलबी यानी हाउस लिस्टिंग एवं मकान गणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करना होगा। प्रशासन का मानना है कि जनगणना कार्य देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रियाओं में से एक है, जिसके आधार पर कई सरकारी योजनाओं और नीतियों का निर्धारण किया जाता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की ढिलाई गंभीर मानी जाएगी। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग और जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है। वहीं प्रशासन ने संकेत दे दिए हैं कि आगे भी लापरवाही मिलने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।


By - sagar tv news
13-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.