कलेक्टर कार्यालय घेरने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस से झड़प, किसान नेता के जिलाबदर पर बवाल SAGAR TV NEWS

 

एमपी के उज्जैन में किसान नेता और जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं।

दरअसल प्रशासन द्वारा किसान नेता अशोक जाट को उज्जैन जिले से तड़ीपार किए जाने के आदेश के बाद कांग्रेस लगातार आक्रोश में है। इसी के विरोध में सोमवार को जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उज्जैन पहुंचे और तरणताल क्षेत्र से कोठी पैलेस स्थित कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।

 

 

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही कलेक्टर कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी थी। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के नजदीक पहुंचे, उन्होंने बैरिकेड्स हटाकर अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स फांदकर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

 

 

हंगामे के दौरान कांग्रेस विधायक महेश परमार भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि वे पुलिस का घेरा पार कर दूसरी ओर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा।

प्रदर्शन में शामिल कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई में चोट लगने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

फिलहाल उज्जैन में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और आने वाले दिनों में कांग्रेस के बड़े आंदोलन की चेतावनी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

 

 


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.