CM शिवराज के आने पर कांग्रेसी नज़रबंद बाकी प्रदर्शन करने वालों को पुलिस ले गयी पकड़कर || SAGAR TV NEWS

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सागर पहुंचे उनके आने से पहले कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने नजरबन्द कर दिया। क्योंकि कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन और काले झंडे दिखाने की रणनीति बनायी थी। इसी को देखते हुए कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, अशरफ खान समेत कुछ अन्य नेताओं को नजरबन्द कर दिया। वहीं बाकी नेता तीन मढ़िया के पास पहुंचे जिन्होंने महात्मा गाँधी जी छायाचित्र लेकर जमकर प्रदर्शन किया। और नारेबाजी करते हुए बैरिकेट तोड़ने की भी कोशिश की। हालाँकि भारी पुलिस बल तैनात होने के चलते उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में में हल्की-फुल्की धक्का मुक्की भी हो गयी। बता दें की खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। जिसको देखते हुए कांग्रेसियों का प्रदर्शन था। जिसको लेकर पुलिस ने पहले ही सुरक्षा के मद्देनज़र तीन मढ़िया और बस स्टैंड के पास बैरिकेट लगा दिए थे। जहाँ पहुंचे कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस इन सभी को गाड़ी में बैठाकर जैन हाई स्कूल स्थित अस्थायी जेल ले गयी।


By - Anuj Goutam (Sagar M.P)
30-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.