Sagar- प्रेम जाल में फंसा कर युवती को प्रेमी ने पहुंचाया अस्पताल, शादी की कहने पर हुई कहासुनी और फिर

 

सागर जिले की जरुआखेड़ा चौकी क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां 20 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी पर मारपीट कर जबरन दवा पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार बंट जरुआखेड़ा निवासी युवती और नरयावली थाना क्षेत्र के जलंधर निवासी नीलेश कुशवाहा के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। दोनों की मुलाकात बीना आने-जाने के दौरान बस में हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

 

 

 

 

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि नीलेश ने युवती को शादी का भरोसा दिया था। लेकिन कुछ समय पहले युवती को पता चला कि नीलेश ने चोरी-छिपे किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। जब युवती ने इस बात का विरोध किया और जवाब मांगा तो आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और जबरन दवा पिला दी। पीने के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद नीलेश और उसका परिवार युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से फरार हो गए।

 

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही जरुआखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता तथा उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। युवती के भाई ने आरोपी और उसके परिवार पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल में भर्ती युवती ने भी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि प्यार के नाम पर धोखा और हिंसा की घटनाएं आखिर कब रुकेंगी।


By - sagar tv news
12-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.