आगजनी से नाराज़ लोगों का नगर परिषद् पर फूटा गुस्सा, चक्काजाम करते हुए CMO को भेंट की चूड़ियां !

 

आगजनी की घटना से नाराज़ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जहां बड़ी संख्या में व्यापारियों ने इकट्ठा होकर नगर परिषद् की लापरवाही को लेकर चौराहे पर चक्काजाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने CMO को चूड़ियां भी भेंट की। प्रदर्शन की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी जिससे यातायात प्रभावित हुआ। तस्वीरें एमपी के मंदसौर जिले के सीतामऊ से सामने आई है।

बताया जा रहा है की रात के समय हुई आगजनी की घटना और नगर परिषद की लापरवाही को लेकर व्यापारियों और नागरिकों में आक्रोश देखने को मिला। जहां व्यापारियों ने लदुना चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एंबुलेंस को रास्ता दिया। दरअसल व्यापारियों का आरोप है कि नगर परिषद में दमकल जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। जिससे आगजनी की घटना में व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पहले नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया और सीएमओ को चूड़ियां भेंटकर विरोध जताया, इसके बाद आंदोलन लदुना चौराहे पर पहुंचा। व्यापारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नगर के प्रथम नागरिक संकट की घड़ी में नजर नहीं आ रहे हैं।

हालात को संभालने बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन और व्यापारियों के बीच लम्बी चर्चा हुई। लेकिन व्यापारी विधायक की मौजूदगी के बिना जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। एसडीएम शिवानी गर्ग ने आश्वासन दिया कि आज शाम तक सीतामऊ में अस्थाई फायर ब्रिगेड की व्यवस्था कर दी जाएगी। वहीं सीएमओ के खिलाफ कलेक्टर को रिपोर्ट भेजी गई है। आगजनी से प्रभावित व्यापारियों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात भी कही गई।-


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.