सागर- बीना में जया किशोरी की कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, युवाओं को दिया भक्ति और संस्कार का संदेश

 

सागर जिले के बीना में इन दिनों भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। खुरई रोड स्थित कथा स्थल पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार और जीवन के वास्तविक मूल्यों का संदेश दिया। कथा के दौरान जया किशोरी ने युवाओं को विशेष संदेश देते हुए कहा कि आज का युवा धीरे-धीरे भक्ति और शास्त्रों से दूर होता जा रहा है, जबकि जीवन की सही दिशा और सच्चा ज्ञान श्रीमद्भागवत कथा और भगवत गीता से ही मिल सकता है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर भगवान की भक्ति को बुढ़ापे के लिए छोड़ देते हैं, लेकिन वास्तविक और श्रेष्ठ भक्ति युवा अवस्था में ही होती है।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान ने ज्ञान युवा अर्जुन को दिया था, क्योंकि युवा शक्ति ही समाज और राष्ट्र का भविष्य होती है। जया किशोरी ने कहा कि “राम राज्य” केवल एक सपना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के आचरण में भगवान राम जैसे संस्कार आने का नाम है। कथा स्थल पर भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते और नाचते नजर आए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या ने कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम की आयोजक विधायक निर्मला सप्रे भी कथा में मौजूद रहीं और भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ भक्ति में सराबोर नजर आईं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, पार्किंग, चिकित्सा और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। पूरा बीना नगर इन दिनों कृष्ण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा में डूबा हुआ नजर आ रहा है।


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.