Sagar -सेल्समैन से कट्टे की नोक पर लूट! राशन बांटकर लौट रहे कर्मचारी को तीन बदमाशों ने घेरा

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में रविवार रात कट्टे की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पीडीएस का राशन वितरण कर घर लौट रहे एक सेल्समैन को तीन अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया और मोबाइल, नकदी सहित जरूरी सामान लूटकर फरार हो गए।

घटना ग्राम पिपरिया गोपाल, जिसे पचारा पिपरिया के नाम से भी जाना जाता है, के पास की है। जानकारी के मुताबिक नवीन सोनी नामक सेल्समैन रविवार शाम शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर राशन वितरण का काम खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल से गढ़ाकोटा लौट रहे थे।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:40 बजे जैसे ही नवीन सोनी तालाब के पास पहुंचे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने नवीन को रोक लिया और कट्टा दिखाकर डराने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके हाथ से सैमसंग कंपनी का मोबाइल छीन लिया। मोबाइल के कवर में करीब 3 हजार रुपए नकद भी रखे हुए थे।

सेल्समैन ने जब विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने झूमाझटकी करते हुए उनका थैला भी छीन लिया। थैले में पीडीएस वितरण में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन रखी हुई थी। हालांकि आगे रास्ते में बदमाश थैला और मशीन फेंककर भाग गए, लेकिन मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए।

 

 

 

 

घटना के बाद घबराए सेल्समैन ने गांव के लोगों को सूचना दी और फिर गढ़ाकोटा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

गढ़ाकोटा थाना में सहायक उपनिरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश कर रही है।

 

 

 

 

इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


By - sagar tv news
11-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.